Posts

Showing posts from May, 2020

महामारी में बेरोजगारी

Image
कोरोना वायरस से उत्पन्न इस महामारी के दौर में प्रति हफ्ते बेरोजगार की संख्या बढ़ रही है। एक तरफ सभी होटल, रेस्टोरेंट , मॉल्स आदि बंद करने से वहाँ कार्यरत श्रमिको का रोजगार तो प्रभावित हुआ ही है साथ मे किसी न किसी क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों को नोकरियो से निकालने, उनके वेतन में कटौती करने जैसी खबरें भी आ रही है जो स्थिति को और भी गंभीर बना रही है। देश को आर्थिक रूप से बहूत नुकसान पहुंच रहा जीडीपी रेट गिर रही है ऐसे में मजदूरों को उनके कार्य के मुताबिक वेतनमान के नही मिलने से संकट में संकट की घड़ी आ गयी है। लेखक डेविड ब्लूस्टैन कहते है कि " बेरोजगारी की वैश्विक महामारी आने वाली है" । मनोवैज्ञानिक कहते है कि रोजगार जाने का दुःख किसी अपने को खोने के दुःख के बराबर होता है , ऐसे में व्यक्ति द्वारा परिस्थिति स्वीकार नही करना, गुस्सा करना तथा सदमे में चले जाने जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आज की बेरोजगारी की स्थिति अस्थायी है और जब स्थिति नियंत्रण में हो जाएगी तो लोग दुबारा काम पर लौटेंगे

कन्या भ्रूण हत्या : एक महापाप

Image
कन्या भ्रूण हत्या....                          इसे लोगो की छोटी सोच कहे या बुरी मानसिकता , जिससे आज पूरा भारत ग्रस्त है। एक तरफ जहां भारत मे औरत को देवी मानकर पूजा जाता था वही आज यह हालत है जहां मासूम कन्या का लिंग परीक्षण करके उसे गर्भ में मार दिया जाता है। आखिर क्यों?? कब तक?? अगर इस तरह की शर्मनाक घटनाओ के पीछे कि वजह जानने की प्रयत्न करेंगे तो और भी  लज्जित होंगे। कन्याओ को बोझ समझा जाता है ...जो दो घरो का बोझ उठाती है। कन्याओ को वंश क्रम में बाधित माना जाता है...जिससे वंश उत्पन्न होता है। कन्याओ को कमजोर, निर्बल माना जाता है...जो अपनी जान हथेली पर रखकर औलाद को जन्म देती है। कन्याओ को दहेज देना पड़ता है....जबकि इस कुप्रथा को हमने ही चलाकर लाखो बच्चियों का जीवन दुष्कर बना दिया है। बेटी नही होगी...तो बहु कहां से लाओगे? लिंग परीक्षण प्रतिषेध अधिनियम,1994 के द्वारा अल्ट्रा सोनोग्राफी द्वारा लिंग जांच करवाना कानूनी अपराध है।          कन्या भ्रूण...

बेरोजगारी(unemployment); समस्या और निदान

Image
बेरोजगारी(unemployment):- ऐसे व्यक्ति जो शारीरिक और मानसिक दृष्टि से स्वस्थ होते है परंतु प्रचलित मजदूरी पर उन्हें कार्य नही मिल पाता बेरोजगारी कहलाती है। बेरोजगारी(unemployment) एक समस्या:- बेरोजगारी की समस्या व्यक्ति समाज और राष्ट्र को भयंकर रूप से प्रभावित कर रही है देश के नवयुवक निराश होते जा रहे हैं सामाजिक जीवन में रहन-सहन के स्तर में गिरावट होती जा रही है भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है रिश्वतखोरी और दुराचार को प्रोत्साहन मिल रहा है बेरोजगारी से युवा वर्ग में भयंकर असंतोष पनप रहा है जिससे देश में आंदोलन की प्रवृत्तियों अशांति और अराजकता का प्रसार होता जा रहा है।   बेरोजगारी(unemployment) के कारण:- इस समस्या के समाधान के लिए इसके कारणों और निराकरण के उपायों पर विचार करना सार्थक सिद्ध हो सकता है इस समस्या के मुख्यतया कारण जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि , गलत आरक्षण नीति, रोजगार उन्मुख शिक्षा का अभाव, जातिवाद, लिंगभेद, आदि इसके अलावा लघु कुटीर उद्योग प्रसार अधिकारी का एक प्रमुख कारण है।   भारत में बेरोजगारी(unemployment) का स्तर:- NSSO  की रिपोर्ट के मु...